berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhand

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू ने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रचार किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। नगर पालिका में राजनीतिक पार्टियों सहित निर्दलीय प्रत्याशियों ने चुनाव चिन्ह मिलने के बाद प्रचार तेज कर दिया है, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री  कांग्रेसी नेता खजान गुड्डू ने कांग्रेस अध्यक्ष प्रत्याशी हेमवन्ती पंत के समर्थन में नगर के भट्टीगांव और जवाहर चौक, नया बाजार सहित विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर प्रचार किया। उन्होंने कहा कि निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत ने नगर क्षेत्र के सभी वार्डों का विकास किया और आने वाले समय में नगर को उत्कृष्ट नगर बनाया जायेगा। नगर के विकास को लेकर योजना तैयार की गई। इस मौके पर कांग्रेस प्रत्याशी हेमा पंत, निवर्तमान नगरपालिका अध्यक्ष हेम पंत, प्रधान संतोष पंत, राजेंद्र पंत सहित आदि मौजूद रहे।

Share This News