बेतालघाट में जंगल से चारा लेने गई महिला को गुलदार ने मार डाला।
एनएचएल नेटवर्क।
नैनीताल जिले के बेतालघाट ब्लॉक के ओखलढूंगा में मंगलवार देर शाम को गुलदार ने महिला पर हमला कर उसे अपना शिकार बना डाला। लोगो के पहुंचने तक गुलदार ने महिला के शरीर को शव क्षत-विक्षत कर भाग गया। जानकारी के अनुसार, ओखलढूंगा बेतालघाट निवासी 49 वर्षीय शांति देवी रोज की तरह मंगलवार को घर के पास जानवरों के लिए चारा लेने जंगल गई थी। घात लगाए बैठे गुलदार ने उन पर हमला कर दिया। जब तक लोगों को इसकी भनक लगती तब तक गुलदार ने महिला को बुरी तरह नोंच कर मार डाला। आनन-फानन में लोगों ने वन विभाग और पुलिस को घटना की सूचना दी। देर रात डीएफओ व रेंजर ने गांव पहुंचकर ग्रामीणों से मिलकर परिवार को सांत्वना दी। परिवार के मुताबिक शांति देवी के दो बेटे हैं। उनके पति घर पर ही खेती का कार्य करते हैं। ग्राम प्रधान प्रीति चौरसिया ने बताया कि क्षेत्र में गुलदार का आतंक है।

