FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउत्तराखंडनैनीतालराज्य

कार खाई में गिरी,  एक युवक की मौत, तीन घायल।

एनएचएल नेटवर्क।

नैनीताल। नैनीताल-हल्द्वानी मार्ग पर शनिवार देर रात एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। कार में बरेली के चार सैलानी सवार थे, जो नैनीताल घूमने आ रहे थे। तेज रफ्तार और मोड़ पर नियंत्रण खोने के कारण कार करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलते ही तल्लीताल थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। मृतक की पहचान बरेली निवासी मौजूम उम्र २६ के रूप में हुई है। घायल होने वालों में युवराज, आलोक, और पारस शामिल हैं। पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है।

Share This News