गंगोलीहाट पव्वाधार मोटर मार्ग में कार दुर्घटनाग्रस्त,6 लोग घायल,

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता किशन पाठक।
गंगोलीहाट/ गंगोलीहाट पव्वाधार मोटर मार्ग में गंगोलीहाट से 10 किलोमीटर दूर रोल के पास एक वाहन स्विफ्ट कार यूके 05 टी ए 4569 अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गई कार में सवार चालक नीरज पुत्र बिशन सिंह उम्र 26 वर्ष, जगदीश पुत्र मदन सिंह उम्र 32 वर्ष ,ज्योति पत्नी जगदीश उम्र 29 वर्ष ,षष्टी पुत्री जगदीश उम्र 5 वर्ष, दीविका पुत्री जगदीश उम्र 4 वर्ष ,पूजा पत्नी गणेश उम्र 28 वर्ष घायल हो गए सभी निवासी मटेला (पव्वाधार) सूचना पर पुलिस थाने से एस आई मोहम्मद अकील, सत्येंद्र पाल, विनोद जोशी, राजेंद्र रजवार ,आनंद सिंह घटनास्थल पर पहुंचे 108 की मदद से सभी घायलों को सी एच सी पहुंचा गया सी एच सी में डाक्टर उमाकांत ने उक्त घायलों का उपचार करने के बाद दोनों महिलाओं एवम एक बच्चे को रेफर किया गया ।डाक्टर उमाकांत ने बताया कि महिला को सास लेने में दिक्कत आ रही थी तथा बच्ची के सर में चोट थी प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेन्टर रैफर कर दिया गया है डॉक्टर उमाकांत ने सभी घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई है।

