थाना बेरीनाग पुलिस ने स्कूल के बच्चों की पेन्टिंग प्रतियोगिता आयोजित कर किया जागरूक।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
थाना बेरीनाग पुलिस ने स्कूल के बच्चों की पेन्टिंग प्रतियोगिता आयोजित कर किया जागरूक।
प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों को किया पूरूस्कृत।

बेरीनाग पुलिस मुख्यालय आदेश-निर्देशों के क्रम में पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़, रेखा यादव के निर्देशन में सीओ संजय पाण्डे व सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी* के पर्यवेक्षण में जनपद क्षेत्रान्तर्गत यातायात जागरुकता हेतु 35 वाँ सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा । जिसके दृष्टिगत थानाध्यक्ष बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी मय टीम के साधना इण्टर कालेज बेरीनाग में सड़क सुरक्षा के सम्बन्ध में एक पेन्टिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया ।

छात्र/छात्राओं ने इस प्रतियोगिता में बड़चढ़कर हिस्सा लिया । इस प्रतियोगिता का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु लोगों को यातायात नियमों की जानकारी, सड़क दुर्घटनाओं के कारण, दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों की जानकारी देना था । प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राओं को सम्मानित किया गया।


