berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत वन अग्नि सुरक्षा गोष्ठी का आयोजन किया।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग वन विभाग ने राजकीय कन्या इंटर कॉलेज थल में वनाग्नि सुरक्षा सप्ताह के तहत वन अग्नि सुरक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें छात्राओं को वन अग्नि से होने वाले नुकसानों के विषय में बताया गया और वनों में आग न लगाने हेतु शपथ दिलाई गई। इस दौरान प्रभाग के अन्तर्गत अग्नि सुरक्षा कार्यों हेतु की गयी तैयारियों के बारे में जानकारी दी गयी। इस मौके पर वन दरोगा शुभम पाठक ने कहा वन प्रभाग के कर्मचारी व लोगो के साथ मिलकर अग्नि सुरक्षा कार्य संयुक्त रूप से करेगे। जंगलो व पर्यावरण को सभी ने मिलकर आग लगाने वालो से बचाने का आह्वान किया व कहा अगर हमारे जंगल सुरक्षित रहेगे तो हम पर्यावरण को बचा सकते है। इस दौरान वन दारोगा शुभम पाठक लक्ष्मण सिंह मेहता, वन आरक्षी मनोज कुमार पंत राजेन्द्र सिंह आदि कई लोग मौजूद रहे।

Share This News