FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादून।

उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए।

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून। उत्तराखंड की धरती एक बार फिर डोल उठी, जिससे लोगों में दहशत फैल गई।उत्तरकाशी जिले में एक और भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिनका केंद्र बिंदु बाडाहाट रेंज, मन्डो जसपुर के जंगलों में था। भूकंप का समय 01:40:01 IST दर्ज किया गया और इसकी तीव्रता 2.05 मापी गई। भूकंप की गहराई 5 किमी थी, और इसकी स्थिति अक्षांश 30.74 N, देशांतर 78.47 E पर स्थित थी। IMD दिल्ली के मुताबिक, भूकंप के झटके मुख्य रूप से उत्तरकाशी जिले के जिला मुख्यालय और मनेरी क्षेत्र में महसूस किए गए, जबकि अन्य तहसील क्षेत्रों में कोई हलचल नहीं हुई। हालांकि, इस बार भी किसी प्रकार की जानमाल की हानि की सूचना नहीं है। स्थानीय तहसील, थाना और चौकियों द्वारा वायरलेस और दूरभाष के जरिए प्राप्त सूचना के अनुसार, स्थिति नियंत्रण में है।

Share This News