प्रशिक्षण संस्थान चमोली के कला विषय के सहायक अध्यापकों का चार दिवसीय चित्रांकन एवं शिल्प कला संवर्धन कार्यशाला का समापन।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।
थराली/गौचर। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान चमोली (गौचर ) में जनपद के कला विषय के सहायक अध्यापकों का चार दिवसीय चित्रांकन एवं शिल्प कला संवर्धन कार्यशाला का समापन हो गया है l
कार्यशाला में संदर्भदाता के रूप में पीएमश्री राजकीय अटल उत्कृष्ट इंटर कॉलेज देवाल के अध्यापक डॉ .हिमांशु पंत एवं एससीईआरटी देहरादून के प्रवक्ता डॉ.संजीव चेतन की मौजूदगी में कार्यक्रम के समन्वयक सुबोध कुमार डिमरी ने कहा कि सरकार द्वारा बच्चों के माइंडसेट को चेंज करने के लिए प्रत्येक माध्यमिक विद्यालय में कौशलम कार्यक्रम का संचालन किया जा रहा है , कौशलम में युवाओं को रोजगारपरक बनाने की बात कही गई है। इसी के तहत कार्यशाला रखी गई है जिसमें जिले के 9 विकासखंडों के 34 अध्यापकों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया।

इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि राज्य में शिल्प की कोई कमी नहीं है, कम लागत में अधिकाधिक उत्पाद बनाए जा सकते हैं , रिंगाल,पिरूल ,भाग के रेशों से कई तरह की वस्तुएं बनाई जा सकती हैं।काष्ठ कला से कई प्रकार के उत्पात बना कर पॉलिथीन का विकल्प तैयार किया जा सकता हैं। वक्ताओं ने कहा कि राज्य में कच्चे माल की कोई कमी नहीं है इससे हम विभिन्न उत्पाद तैयार कर सकते हैं ,हम राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप शिक्षण को गतिविधि के माध्यम से उसे रुचिपूर्ण बना कर बच्चों की प्रतिभागिता से यह कार्य बेहतर तरीके से किया जा सकता है l समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि डायट गौचर के प्राचार्य आकाश सारस्वत में कहा कि कला अध्यापक विद्यालय का सबसे महत्वपूर्ण शिक्षक होता है,वह अपने रचनाकर्म द्वारा विद्यालय का कायाकल्प कर सकता है, कला अध्यापक में रचनात्मकता कूट-कूट कर भरी होती है वह बच्चों के साथ इसका उपयोग कर बच्चों की मानसिकता को बदल सकता है l जिसका उन्हें प्रयास भी करना चाहिए।इस मौके पर डायट के वरिष्ठ संकाय सदस्य रविंद्र सिंह बर्त्वाल,मृणाल जोशी, सुमन भट्ट आदि ने विचार व्यक्त किए।

