berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

नाबालिग के शोषण के आरोपी दो युवको को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। बेरीनाग नगर क्षेत्र के एक वार्ड निवासी एक व्यक्ति ने बीती चार फरवरी को थाने में तहरीर दी थी कि उसकी भतीजी का किसी व्यक्ति ने शारीरिक शोषण किया है, जिस कारण वह गर्भवती हो गयी है। तहरीर के आधार पर पुलिस में अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध धारा 64/351 (2)/ 351 (3) बीएनएस व 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।

एसओ बेरीनाग महेश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम गठित की गई थी। विवेचना के दौरान तीन नाम प्रकाश में आये जिसमें एक नाबालिग है। शनिवार को पुलिस टीम ने बेरीनाग क्षेत्रान्तर्गत निवासी अभियुक्त सचिन कुमार व हिमांशु कुमार को गिरफ्तार कर लिया है तथा विधि का उल्लंघन करने वाले किशोर को संरक्षण में लिया गया। पुलिस टीम थानाध्यक्ष महेश चन्द्र जोशी, उप निरीक्षक पूजा मेहरा, हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सिंह, अर्जुन सिंह, मोहन सिंह, नरेन्द्र मेहता मौजूद थे।

Share This News