berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

शैक्षणिक वातावरण के सुदृढ़ीकरण एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति में उल्लखित संस्थानात्मक गतिविधियों को क्रियान्वित करने के लिये बैठक का आयोजन किया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण के सुदृढ़ीकरण एवं राष्ट्रीय शिक्षा नीति में उल्लखित संस्थानात्मक गतिविधियों को क्रियान्वित करने के लिये बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में प्राचार्य प्रोफेसर पांडेय ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु समस्त प्राध्यापकों को मेंटरशिप, कौशल विकास, सेमिनार जैसे कार्यक्रम संचालित करने के निर्देश दिये। उन्होंने महाविद्यालय के 50 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में महाविद्यालय में आयोजित होने वाले कार्यक्रम के विषय पर विस्तृत चर्चा की तथा समस्त प्राध्यापकों से कक्षाओं में आई. सी. टी.का समय-समय पर उपयोग करने के दिशा निर्देश दिये। बैठक में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Share This News