berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

वनाग्नि काल 2025 की तैयारियों हेतु वन विभाग द्वारा मॉक ड्रिल का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग, वनाग्नि सुरक्षा की तैयारियों को लेकर आज बेरीनाग और गंगोलीहाट रेंज के वन कर्मचारियों ने चौकोडी बेरीनाग कक्ष संख्या 8 में एक मॉक ड्रिल का आयोजन किया । इस अभ्यास का उद्देश्य वनाग्नि शमन की रणनीतियों को प्रभावी रूप से समझना और कर्मचारियों को आवश्यक प्रशिक्षण प्रदान करना था।

इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी  चंदा महरा एवं गंगोलीहाट बृजमोहन टम्टा ने कर्मचारियों को वनाग्नि रोकथाम और शमन के महत्वपूर्ण पहलुओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस प्रकार आग लगने की स्थिति में समुचित रणनीति अपनाकर वन संपदा को नुकसान से बचाया जा सकता है।

इसके अतिरिक्त, फार्मासिस्ट कमलेश पंत ने कर्मचारियों को फर्स्ट ऐड एवं वनाग्नि शमन के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा के लिए बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने आग से बचाव के उपायों और प्राथमिक चिकित्सा की तकनीकों पर भी विस्तृत जानकारी दी। वन विभाग द्वारा किए गए इस अभ्यास से वनाग्नि प्रबंधन की तत्परता को परखा गया और कर्मचारियों को वास्तविक परिस्थितियों में आग बुझाने की प्रक्रिया से अवगत कराया गया। विभाग ने सभी कर्मचारियों को वनाग्नि रोकथाम हेतु सतर्कता बरतने और आवश्यक संसाधनों को तैयार रखने के निर्देश दिए।

Share This News