FEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhandउत्तराखंडउधमसिंह नगरराज्यसितारगंज

नायब तहसीलदार त्रिपाठी को जिलाधिकारी चम्पावत ने सम्मानित किया।

दीपक भारद्वाज

सितारगज जनपद ऊधमसिहनगर मे तैनात नायब तहसीलदार जो माह अक्टूबर से जनपद चम्पावत की तहसील पूर्णागिरी मे सम्बद्ध श्री जगमोहन त्रिपाठी अपनी उत्कृष्ट कार्य शैली के कारण जिलाधिकारी चम्पावत श्री नवनीत पाण्डे द्वारा उन्हे सम्मानित करते हुए प्रशस्तिपत्र एवं 5100 रूपये की नगद धनराशि देकर उनकी कार्यशैली की प्रशंसा की, सम्मानित करने पर श्री जगमोहन त्रिपाठी ने बताया कि उन्हे प्राप्त सम्मान तहसील पूर्णागिरी के तहसीलदार महोदय एवं समस्त कार्मिको के सहयोग एवं उपजिलाधिकारी महोदय पूर्णागिरी श्री आकाश जोशी के उचित मार्गदर्शन के कारण मिला…श्री जगमोहन त्रिपाठी ने बताया कि सभी के प्रयासो से वसूली को 81% पूर्ण किया..नागर पंचायत निर्वाचन एवं खेल महाकुंभ जैसे कार्य मे सहयोग का अवसर प्राप्त हुआ! उन्होने उपजिलाधिकारी महोदय की काफी प्रशंसा की! यहा यह भी बता दे कि श्री जगमोहन त्रिपाठी को पूर्व मे मा.राज्यपाल महोदय उत्तराखंड सरकार/मा.मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार/आयुक्त कुमाऊँ-मंडल नैनीताल/जिलाधिकारी ऊधमसिहनगर द्वारा उत्कृष्ट कार्य शैली के कारण सम्मानित किया जा चुका है.जनपद ऊधमसिहनगर मे उनके द्वारा दाखिल खारिज वादो का शिविर लगाकर निस्तारण किया गया,एक ही दिन मे 365 नामांतरण वादो का निस्तारण किया गया!

Share This News