मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी लेटेस्ट मौस उत्तराखंड राज्य में अगले 48 घंटे विभिन्न जनपदों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे ।

एनएचएल नेटवर्क।
देहरादून।उत्तराखंड में शुष्क मौसम के बीच सुबह शाम कड़ाके की ठंड जारी है वहीं दिन में धूप की तपिश बनी हुई है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में अगले 48 घंटे विभिन्न जनपदों में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे वहीं देहरादून सहित छह पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश और ऊंची चोटियों में हिमपात की संभावना है। जबकि प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रह सकता है।मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के निदेशक डॉक्टर विक्रम सिंह ने पूर्वानुमान जारी करते हुए बताया कि आज शनिवार 15 फरवरी को उत्तराखंड राज्य के देहरादून ,चमोली ,उत्तरकाशी , रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ और बागेश्वर जिले में कहीं-कहीं आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे वहीं अलग-अलग स्थानों में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं इन जिलों में 3300 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी के भी आसार जताए गए हैं। जबकि अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

