berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बेरीनाग शहीद स्मारक में कैडिल जलाकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया।

 

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। पुलवामा आतंकी हमले की छठवीं बरसी पर शुक्रवार देर शाम को बेरीनाग शहीद स्मारक में कैडिल जलाकर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वीर बलिदानियों को नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत ने कहा कि पुलवामा हमले के बाद भारत ने आतंक के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया। 26 फरवरी 2019 को भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के बालाकोट में घुसकर आतंकी ठिकानों को नष्ट किया और  था। पुलवामा हमले के शहीद बलिदानियों को हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर थानाध्यक्ष महेश जोशी, आरएसएस जिला प्रचारक नीरज, नगर प्रचारक राहुल, ललित कार्की, प्रधानाचार्य आशुतोष मिश्रा, राजेंद्र रौतेला आदि मौजूद रहे।

Share This News