berinagFEATUREDGeneralLatestNewsPoliticspputtarakhand

मनोज बने भाजपा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग ।भाजपा ने बेरीनाग ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पद पर मनोज कार्की को नियुक्त किया है। मनोज को ग्रामीण मडंल अध्यक्ष बनने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। मनोज वर्तमान में बेरीनाग विकास खंड में ग्राम प्रधान संगठन का अध्यक्ष भी है। मनोज ने बताया कि भाजपा संगठन की मजबूती के लिए लगातार कार्य किया जायेगा।अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ा जायेगा। राज्य और केन्द्र सरकार के द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ आमजन तक पहुंचाया जायेगा।

मनोज को अध्यक्ष बनने पर केन्द्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक फकीर राम टम्टा, भाजपा प्रदेश मंत्री मीना गंगोला, भाजपा जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, प्रशासक विनीता बाफिला,वरिष्ठ भाजपा नेता धीरज बिष्ट, नरेन्द्र रौतेला, त्रिभुवन भंडारी, महेश पंत, सतीश जोशी, हरीश चुफाल, दीपक धानिक, सहित आदि ने खुशी जताई है ।

Share This News