FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandगोपेश्वरथरालीमौसम

बद्रीनाथ के पास माणा गांव के समीप ग्लेशियर टूटने से 57 मजदूर दबे 16 को सुरक्षित बचाया,41 मजदूर लापता।

हरेंद्र बिष्ट की रिपोर्ट।

गोपेश्वर/थराली। भारत के पहले गांव माणा के निकट बीआरओ कैंप के पास ग्लेशियर टूटने के कारण बीआरओ के 57 मजदूर दब गए हैं जिनमें से 16 मजदूरों को सुरक्षित बहार निकल लिया गया है। जबकि 41 मजदूर समाचार लिखे जाने तक ग्लेशियर में ही फंसे हुए हैं। मजदूरों को निकालने एवं खोजने के लिए प्रशासन ने युद्धस्तर अभियान छेड़ दिया है।
शुक्रवार की सुबह बद्रीनाथ के पास माणा गांव में बीआरओ के मजदूरों के कैप के ऊपर भारी हिमस्खलन हो गया जिसकी चपेट में 57 मजदूर आगऐ ।

जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया दबे मजदूरों में से 16 मजदूरों को सुरक्षित निकाल लिया गया हैं बचाव एवं खोज अभियान के तहत उत्तराखंड पुलिस,सेना, आईटीबीपी ,एनडीआरएफ, एसडीआरएफ के जवानों को तैनात कर दिया गया हैं, वें स्वयंम स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं ग्लेशियर में दबे मजदूरों को खोजने के लिए युद्धस्तर पर खोज एवं बचाव अभियान जारी है।बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रभावितों के संबंध में मोबाइल नंबर 8218867005, 9058441404, दूरभाष नंबर 0135 2664315 एवं टोल फ्री नंबर 1070 पर सम्पर्क किया जा सकता हैं। ये नम्बर उत्तराखण्ड राज्य आपदा परिचालन केन्द्र के माध्यम से संचालित किए जा रहे है। डीएम ने कहा कि सीएम धामी ने प्रभावित व्यक्तियों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Share This News