FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउत्तराखंडचमोलीराज्य

चमोली में हिमस्खलन का खतरा बरकरार. माणा में अभी भी बर्फ में दबे हैं 22 मजदूर. देर रात तक 33 मजदूरों को बचाया गया।

एनएचएल नेटवर्क।

चमोली चमोली जिले के माणा गांव में हिमस्खलन का खतरा बरकरार है। शुक्रवार को भारी हिमस्खलन के चलते 55 मजदूर बर्फ में दब गए थे। इनमें से 33 मजदूरों को बचा लिया गया। 22 मजदूरों की तकाश जारी है। चमोली जिले में अभी भी मौसम सामान्य नहीं हुआ है। माणा समेत उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है। रक्षा भू-सूचना विज्ञान अनुसंधान प्रतिष्ठान ने हिमस्खलन को लेकर अलर्ट जारी किया है।

इसमें उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर में 2400 मीटर से ऊंचाई वाले स्थानों पर हिमस्खलन होने की चेतावनी जारी की गई है। इसमें चमोली जिले को अत्यधिक असुरक्षित स्थिति में बताया गया है।

देश के पहले माणा गांव के पास शुक्रवार सुबह भारी बर्फबारी के बीच कुबेर पर्वत से हिमस्खलन हुआ था। जिससे वहां सीमा सड़क संगठन के 55 मजदूर इसकी चपेट में आ गए। सेना व आईटीबीपी के जवानों ने रात तक रेसक्यू अभियान चलाकर 33 मजदूरों को सकुशल बचा लिया ।

Share This News