FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhPoliticspputtarakhandथलपांखू

पुंगराऊंघाटी महोत्सव के तृतीय दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र,पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड  भगत सिंह कोश्यारी रहे।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग । राजकीय इण्टर कॉलेज पाॅंखू के मैदान में आयोजित तीन दिवसीय पुंगराऊंघाटी महोत्सव के तृतीय दिवस के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि पूर्व राज्यपाल महाराष्ट्र,पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड  भगत सिंह कोश्यारी रहे।

आज पुंगराऊ महोत्सव 2025 में माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार  पुष्कर धामी ने अपना सम्बोधन करते हुए कहा कि विगत दिनों महोत्सव समिति पुंगराऊ घाटी देहरादून मुझसे मिलने आये थे लेकिन अधिक व्यस्तता होने के कारण मैं उपस्थित नहीँ पहुँच पाया लेकिन मेरा मन माँ कोकिला कोटगाड़ी के धाम पर ही है।

और उन्होने  उत्तराखंड सरकार एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जनता को बताया तथा कहा महोत्सव समिति के इस आयोजन को अपनी लोक संस्कृति ,खेल प्रतिभागियों एवं क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलता है।


मैं समस्त क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त करने के साथ साथ अपनी ओर से महोत्सव समिति को 5 लाख देने की घोषणा करता हूँ। तथा शीघ्र ही माँ कोकिला कोटगाड़ी माता के दर्शन करने एवं आपसे मिलने आऊंगा।

इस मौके पर  नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष पिथौरागढ़ गिरीश जोशी,पूर्व विधायक प्रदेश मंत्री भाजपा मीना गंगोला,  अन्य वरिष्ठ भाजपा नेता उपस्थित रहे।कार्यक्रमो का संचालन दीवान सिह बल्दिया व चंचल रावत ने किया।

Share This News