साहेबपुर कमाल :किसानों की समस्या समाधान एवं बैज्ञानिक खेती को चौपाल

बलिया/न्यूज लाइव संवाददाता गौरव कुमार:–
चौपाल में उपस्थित किसान साहेबपुर कमाल(बेगूसराय) : किसानों की समस्या एवं बैज्ञानिक खेती की जानकारी स्थानीय स्तर पर उपलब्ध करवाने के लिए कृषि विभाग द्वारा संचालित किसान चौपाल पखवाड़ा के सातवें दिन रघुनाथ पुर बरारी पंचायत के श्रीनगर ग्राम स्थित मध्य विद्यालय के प्रांगण में किसान चौपाल का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता मुखिया सुनीता देवी ने की।
किसान चौपाल का उद्घाटन करते हुए प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेश्वर राम ने उपस्थित किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि बढ़ती जनसंख्या एवं खेती के लिए दिनोदिन घटते रकबे के कारण आवश्यकता अनुरूप उपज प्राप्त करने हेतु आधुनिक खेती महत्वपूर्ण होती जा रही है।उन्होंने किसानों को आधुनिक खेती के विभिन्न स्वरूपों की जानकारी किसानों को दिया।.साथही किसानों को खेतों की मृदा स्वास्थ्य जांच अवश्य कराने और सरकार द्वारा मिल रहे अनुदान और तकनीकी सहायता का लाभ लेने का आह्वान किया।प्रखंड तकनीकी प्रबंधक रामाश्रय कुमार सिंह ने किसानों को बागवानी और जैविक खेती पर विस्तार से चर्चा किया।इस अवसर पर किसानों ने भी विभिन्न समस्या से अधिकारियों को अवगत कराया।जिसमे सिंचाई के लिए बिजली की समुचित व्यवस्था.ससमय क्रय केंद्र की व्यवस्था करने और न्यनतम व्याज दर पर कृषि ऋण की व्यवस्था सरकार से की।.कृषि समन्वयक अमित कुमार,आसुतोष कुमार आदि ने भी फसल सुरक्षा और उन्नत खेती से सम्बन्धी जानकारी किसानों को दिया।इस अवसर पर किसानों के बीच अरहर का बीज 60% अनुदान पर किसानों के वीच वितरण किया गया। साथ ही बीज उपचार की दबा भी किसानों को 50% अनुदान पर दिया गया ।मौके पर पंसस धर्मेंद्र यादव ,सरपंच देव नन्दन यादव , वार्ड सदस्य ललन यादव, रघुनंदन महतो ,किसान में ब्रह्मदेव यादव, राजपति यादव,आदि मौके पर मौजूद रहे।

