berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

हिन्दी विभाग के स्नातकोत्तर अंतिम सेमेस्टर के विद्यार्थियों हेतु ” अभिलाषा” विदाई समारोह का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय  के हिंदी विभाग की ओर से एम.ए. चतुर्थ सत्रार्ध के विद्यार्थियों के लिए ‘अभिलाषा’ विदाई समारोह का आयोजन किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय ने माँ सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

अपने प्रेरणादायक वक्तव्य में प्राचार्य प्रो. पांडेय ने विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं एवं मानवीय मूल्यों की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों को न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता की ओर प्रेरित किया, बल्कि एक सभ्य और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश भी दिया। कार्यक्रम में एम.ए. द्वितीय सत्रार्ध के विद्यार्थियों द्वारा चतुर्थ सत्रार्ध के विद्यार्थियों को भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर ‘मिस्टर फेयरवेल’ का खिताब अभिषेक कुमार को तथा ‘मिस फेयरवेल’ का खिताब पूजा पाठक को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में एम. ए. द्वितीय एवं चतुर्थ सत्रार्ध के समस्त विद्यार्थी। उपस्थित रहे।

मंच संचालन हिन्दी विभाग की छात्रा पूर्णिमा उपाध्याय और करीना कोहली ने किया। कार्यक्रम में हिंदी विभाग के डॉ. दीपा पंत, डॉ. दीप्ति मिश्रा, डॉ. शिवानी कर्नाटक समेत महाविद्यालय के महाविद्यालय के डॉ. जे. एन. पंत, डॉ. लीलाधर मिश्र, डॉ. सुनील पंत, डॉ. विनीता टम्टा, डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी, डॉ. बालम सिंह बिष्ट, डॉ. अंजली देवी यादव, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. संतोषी, डॉ. रेनू टम्टा, डॉ. गरिमा देव, डॉ. कवींद्र सिंह, डॉ. रश्मि, डॉ. कंचन भंडारी उपस्थित रहे।

Share This News