राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग।राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय ने किया। प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर 100, 200, 400, 800, 1600 मीटर की दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद की पुरूष एवं महिला वर्ग की प्रतियोगिता सम्पन्न हुई।

100 मीटर दौड़ (महिला)में बबिता पाठक प्रथम स्थान, उमा खाती द्वितीय स्थान तथा स्नेहा बोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर(महिला) में बबिता पाठक प्रथम, बबिता आर्या द्वितीय, स्नेहा बोरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर (महिला) दौड़ मेंबबिता आर्या प्रथम, बबिता पाठक ने द्वितीय, उमा खाती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर (महिला) दौड़ में ममता प्रथम स्थान, तनुजा असवाल द्वितीय उमा खाती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर (महिला) दौड़ में ममता प्रथम, उमा खाती द्वितीय, स्नेहा बोरा तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर(पुरूष) दौड़ में कमल सिंह प्रथम, उदित नेगी द्वितीय, दीपांशु पंत ने तृतीय ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर ( पुरूष) दौड़ में नितेश कुमार प्रथम, कमल सिंह द्वितीय तथा उदित नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 800 मीटर (पुरूष) दौड़ में दीपांशु पंत ने प्रथम, मयंक दसौनी ने द्वितीय तथा मयंक रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1600 मीटर (पुरूष) दौड़ में दीपांशु पंत प्रथम, कमल सिंह द्वितीय, रोहित धानिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक(महिला) स्नेहा भंडारी प्रथम, भूमिका नेवालिया द्वितीय, पूजा टम्टा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। चक्का फेंक (पुरूष) प्रतियोगिता में दीपक कुमार प्रथम, कृष्णा रावत, उदित नेगी द्वितीय गौरव सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक( महिला) प्रतियोगिता में स्नेहा भंडारी ने प्रथम, भूमिका नेवालिया द्वितीय तथा ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। गोला फेंक( पुरूष) प्रतियोगिता में गौरव सिंह बोहरा प्रथम, कमल सिंह द्वितीय तथा कृष्णा रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद( महिला) बबिता पाठक प्रथम, बबिता आर्या द्वितीय, ममता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद(पुरूष) में नितेश कुमार प्रथम, गौरव कुमार द्वितीय तथा मयंक रावत ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय ने समस्त प्रतिभागियों को आशीर्वचन से अभिसिंचित किया। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अश्विनी कुमार ने समस्त आगंतुक अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

