berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhppSportsuttarakhand

राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय बेरीनाग में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक समापन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के द्वितीय दिवस पर इंडोर खेल-कूद प्रतियोगिता कैरम, शतरंज तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता के आयोजन के बाद वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता का समापन हुआ। शतरंज प्रतियोगिता (महिला)में भूमिका नेवालिया प्रथम स्थान, किरन धामी द्वितीय स्थान तथा विनीता परगाई ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

शतरंज(पुरूष) में मोहित सिंह प्रथम, अभिषेक द्वितीय तथा पुष्कर सिंह धानिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कैरम(महिला) डबल प्रतियोगिता में आशा और मीनू को विजेता तथा करीना और किरन को रनरअप घोषित किया गया। कैरम( महिला) सिंगल भूमिका नेवालिया को विजेता तथा करीना कोउपविजेता घोषित किया गया। कैरम( पुरूष) प्रतियोगिता में दीपक प्रकाश, कार्तिक भंडारी को विजेता तथा मयंक दसौनी, विशाल पंत को उपविजेता घोषित किया गया। बैडमिंटन(महिला) सिंगल प्रतियोगिता में पायल जोशी विजेता तथा हिमानी मेहरा को उपविजेता घोषित किया गया। बैडमिंटन(पुरूष) सिंगल प्रतियोगिता में दीपांशु पंत विजेता तथा मयंक कार्की को उपविजेता घोषित किया गया। बैडमिंटन(पुरूष) डबल प्रतियोगिता में मयंक दसौनी, दीपांशु पंत को विजेता तथा विशाल पंत और रोहित धानिक को उपविजेता घोषित किया गया महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय ने वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के सफलता पूर्वक समापन पर महाविद्यालय परिवार तथा समस्त सहयोगियों को बधाई दी एवं क्रीड़ा प्रतियोगिता समिति के सभी सदस्यों की सराहना की। क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अश्विनी कुमार ने प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। सह क्रीड़ा प्रभारी डॉ. प्रदीप दुर्गापाल ने प्रतियोगिता के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा खेल पुरस्कार विजेता  प्रदीप मेहरा, एल.आई. यू. के श्री राकेश मेहरा समेत महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This News