berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

क्षति का आंकलन करन पहुंची राजस्व टीम अंगनियागाडा क्षेत्र में भारी ओलावृष्टि से नुकसान।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग ।बेरीनाग के नगर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्र में गुरुवार देर शाम को भारी ओलावृष्टि और बारिश से जहां फसलों और साग सब्जियों को नुकसान पहुंचा है वही चौडमन्या क्षेत्र में अंगनियागाडा, नैनी, सिंगोली क्षेत्र में भारी बारिश के कारण आपदा और बादल फटने जैसे हालत हो गये। अंगनियागाडा गांव में तो काश्तकारों की खेत पूरी तरह से मलबे से पट गये हैं गांव के सभी सम्पर्क मार्ग टूटने के साथ ही पेयजल लाइन ध्वस्त होने के साथ जानवरों के लिए रखे गये घास के लूठे तक बारिश के भेंट चड़ गये हैं शुक्रवार को एसडीएम आशीष जोशी के निर्देश पर तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्व टीम क्षति का आंकलन करने के लिए गांव में पहुंची जिस पर बारिश के हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है। वही पूर्व जिला पंचायत सदस्य धीरज बिष्ट ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण कर ग्रामीणों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को सुना। सरकार से मदद दिलाने की बात कही।

Share This News