उत्तराखंड में मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी, ओलावृष्टि, तूफान, बारिश की चेतावनी।

एनएचएल नेटवर्क।
देहरादून। उत्तराखंड के कई जिलों में मौसम का मिजाज बदल गया है, आज से अगले 5 दिन तक राज्य में ओलावृष्टि, गरज के साथ छींटे, और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। राज्य के अनेक जिलों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। इस दौरान आम जनता से सावधानी और सतर्कता बरतने की अपील की गई है।

