बरेली में एक साथ 600 किसानों ने दी आत्महत्या की चेतावनी, मचा हडकंप

न्यूज लाइव संवाददाता यशपाल दिवाकर:–
बरेली में एक साथ 600 किसानों ने दी आत्महत्या की चेतावनी, मचा हडकंप
बरेली: यूपी में बरेली के किसानों की चेतावनी से हडकंप मच गया है. किसानों ने दो दिन के अंदर मुआवजा न मिलने पर बरेली के बड़ा बाईपास पर चलते वाहनों से कुचलकर आत्महत्या की चेतावनी दी है.
गरीबों के लिए चालू की गई मोदी सरकार की ये बड़ी योजना पड़ गई बीमार
किसानो का कहना है कि मुआवजा न मिलने और धन अभाव की वजह से करीब 20 किसानों की मौत हो चुकी है. आत्महत्या की चेतावनी देने वाले यह वह किसान हैं जिनकी जमीन सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित की जा चुकी है.
मुआवजा को लेकर 2013 से भटक रहे किसान
अखिल भारतीय किसान महासभा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को चेतावनी भरा ज्ञापन भेजा है. किसान महासभा का कहना है कि 2013 में बड़ा बाईपास निर्माण के लिए जिन किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई उन्हें जमीन और उजाड़ी गई फसलों का मुआवजा नहीं मिला है. इसे लेकर किसान काफी समय से मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी जा रही.
600 किसानों ने दी आत्महत्या की चेतावनी
मुआवजा की मांग को लेकर किसान मंत्री और विधायकों से मांग कर चुके हैं. लेकिन आज तक समस्या का समाधान नहीं हुआ. 600 किसानों द्वारा दी गई आत्महत्या की चेतावनी के बाद अब प्रशासन के हाथ-पांव जरूर फूल गए. आज कलेक्ट्रेट सभागार में एडीएम सिटी ओपी वर्मा, एसपी सिटी अभिनंदन सिंह ने करीब 3 घंटा किसानो से वार्ता की. लेकिन समाधान नहीं निकला.

