GeneralLatestNewspithoragarhuttarakhand

गमगीन मौहाल में थल रामंगगा नदी तट पर हुई अंतेष्ठि

न्यूज लाइव संवाददाता अर्जुन रावत:–

थल शनिवार को हल्द्वानी के पास हैडखान में कार दुर्घटना में प्रदेश के प्रसिद्ध लोक गायक पप्पू कार्की की मौत हो गयी थी। मौत होने के बाद पूरा प्रदेश शोक में डूब गया । शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद रविवार सुबह उसका शव उसके साथी पैतृक गांव सेलावन लेकर पहुंचे। जहां पर पहले शोक में डूबा गांव शव पहुंचते ही पूरा गांव भावुक हो गया।
पप्पू का पार्थिक शरीर देखते हही वृद्ध माता कमला देवी और पत्नी कवीता कार्की शव को देखर बेसुध हो गये है।गांव के लोगों ने मुशिकल से ढांढस बधाया और क्षेत्र के सैकडों ग्रामीण शनिवार देर से गांव में उसके पार्थिक शरीर के अंतिम दर्शन के लोग जमा हो गये थे।रविवार सुबह प्रेमनगर से लेकर थल तक पांच किलोमीटर पैदल की अंतिम यात्रा निकली। जिससे क्षेत्र के सैकडो युवाओं से लेकर बुर्जुगों ने कलाकारो शामिल रहे। थल रामंगगा नदी के तट पर उसके चचेेरे भाई सुरेश सिंह कार्की और चाचा हनुमान सिंह कार्की ने मुखाअग्नि दी। इस मौके सैकडो लोग भावक हो गये।
अंतिम यात्रा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुजवाल,जिला सहकारी बैंक के चैयरमैन दलबहादुर सिंह बाफिला,जिला पंचायत सदस्य सुन्दर महरा,राजेन्द्र बोरा,विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता नरेन्द्र सिंह टोलिया,थानाध्यक्ष थल भगवान गोस्वामी,देवराज सत्याल,सुरेन्द्र पांगती,वशीधर जोशी,हरीश कोंरगा,हरीश चुफाल,सुनील सत्याल,शमशेर सत्याल,इन्द्र धानिक,राजेन्द्र कार्की, नरेन्द्र रौतेला,,हिमांशु मियांन,तेज सिंह मेहरा,सहित हजारों की संख्या में लोग मौजूद थे।
पप्पू के साथी कलाकार भी हुए भावुक
पप्पू के अंतिम यात्रा में उसके हमेशा के हमसाथी कलाकार मंगल सिंह चौहाल,प्रहलाद मेहरा,जीवन दानू,प्रकाश रावत,फकीर चन्याल,विन्नी महर,गोविन्द पंवार,मनोहर आर्या सहित आदि पहुंचे। जैसे ही चिता लगी तो यह सब अपने आप को नही रोक पाये और भावक होकर फफकर रो पडे।

सरकार और प्रशासन को कोई प्रतिनिधि नही दिखा
जहां सरकार आये दिन प्रदेश में लोक संस्कृति को बचाने के प्रयास करने के लिए कलाकारों को बढ़ावा देने के देने की बात करने आये दिन नही थकते है सिर्फ प्रदेश के सीएम त्रिवेन्द्र रावत ने टूयट कर शोक संवेदना जारी कर खानापूर्ति कर दी। लेकिन रविवार को हुई अंतिम यात्रा में सरकार कोई भी विधायक मंत्री प्रतिनिधि और प्रशासन कोई प्रतिनिधि तक नही पहुंचा। जिससे क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला।

Share This News