berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

सात दिवसीय बर्ड वॉचिग के लिए छात्रों का दल मुनस्यारी रवाना।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। हिमालय इंटर कॉलेज चौकोड़ी के छात्रों का शैक्षिक भ्रमण दल सरमोली, मुनस्यारी के लिए सोमवार को रवाना हुआ। प्रधानाचार्य देवबाला बिष्ट ने भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर कर रवाना किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य देवबाला बिष्ट ने बताया कि अन्य वर्षों की भांति इस वर्ष भी विद्यार्थियों का एक दल शैक्षिक भ्रमण हेतु सरमोली, मुनस्यारी के लिए रवाना हुआ है। यह शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम 19 से 25 मई तक आयोजित किया जा रहा है। जिसमें विद्यार्थियों को हिमाल कला सूत्र संस्था द्वारा बर्ड वॉचिंग (पक्षी अवलोकन) तथा जैव विविधता से संबंधित विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की जाएगी। कार्यक्रम में देशभर से प्रतिष्ठित पक्षी विज्ञानी भाग ले रहे हैं जो विद्यार्थियों को पक्षियों की पहचान, व्यवहार और संरक्षण के बारे में व्यावहारिक अनुभव व मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।शैक्षिक यात्रा विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध होगी।विद्यालय से 30 विद्यार्थियों और अध्यापकों का यह दल रवाना हुआ है।छात्र छात्रायें में भ्रमण को लेकर काफी उत्साहित है गाइड टीचर के तनुजा मेहरा, प्रदीप नगर वकोटी दीपचंद उप्रेती दल का नेतृत्व कर रहे हैं।इस अवसर पर विद्यालय के संरक्षक सी.एस. कार्की, प्रबंधक चन्द्र प्रकाश कार्की, प्रधानाचार्य देवबाला बिष्ट एवं उप प्रधानाचार्य बी.एस. पपोला सहित आदि मौजूद रहे।

Share This News