berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

नगर की बंद नालियों और कलमट खोलने की मांग को लेकर एसडीएम को दिया ज्ञापन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग। बेरीनाग नगर में रविवार देर शाम को हुई भारी बारिश के कारण कई दुकानों और घरों में पानी घुस गया था। जिससे गुस्साये व्यापारियों और स्थानीय लोगों ने व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत के नेतृत्व में एसडीएम से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपकर बताया की नगर क्षेत्र में अधिकांश नालियां और कलमट बंद होने से बाजार में कई दुकानों पानी जाने से व्यापारियों का सामान खराब हो गया है वही कई घरों में भी पानी जाने से और कई घर खतरे की जद में आ रहे हैं बरसात का मौसम अभी शुरू भी नहीं हुआ अभी इस तरह से परेशानी झेलनी पड़ रही है भविष्य में बरसात तक यदि नालियां और कलमट नहीं खोले गये तो बड़ी परेशानी खड़ी हो जायेगी। यदि शीघ्र बंद नालियों को नहीं खोला गया तो क्रमिक अनशन के साथ उग्र आंदोलन शुरू किया जायेगा। ज्ञापन सौपने वालों में व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत, महेश बिष्ट, कुंदन धानिक, पंकज कार्की, केदार सिंह रावत, दिनेश पंत, करन वर्मा, विवेक वर्मा, प्रेमा खम्पा सहित आदि मौजूद रहे।

आशीष जोशी एसडीएम बेरीनाग – नगर के बंद नालियों और कलमटों को खोलने के लिए एनएच, लोनिवि, नगर पालिका और जल संस्थान को आदेश कर दिया गया है सभी बंद नालियों और कलमटों को खोला जायेगा। जनता को परेशानी नहीं होने दिया जायेगी।

Share This News