berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

अलग अलग मामलो में पुलिस ने 112 की सूचना पर किया गिरफ्तार,झूठी सूचना पर 10 हजार का किया चालान।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग  112 की सूचना पर हेड कांस्टेबल संजय सिंह वह हेड कांस्टेबल हर्षवर्धन द्वारा मनोज मेहरा पुत्र  धन सिंह मेहरा ग्राम दुदिला थाना बेरीनाग जो कि अपनी पत्नी से लड़ाई झगड़ा आमादा फसाद कर रहा था समझाया गया परन्तु अधिक उत्तेजित होने पर मनोज उपरोक्त को धारा 170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया है। जिसे न्यायालय पेश किया जाएगा ,
वही कॉलर रविंद्र कुमार पुत्र होशियार राम निवासी बड़गल पोस्ट जाड़ापानी थाना बेरीनाग 112 पर झूठी सूचना देने की मेरा फोन चोरी हो गया है जबकि कॉलर किसी दुकान में झगड़ा कर रहा था वहां पर उसका फोन छूट गया था जिसे दुकानदार ने थाने में जमा कर दिया गया था जिसे आज थाने में झूठी सूचना देने के आरोप में पुलिस अधिनियम के तहत 10 हजार रू0 का चालान किया गया।
एवं रुइना थल थाना बेरीनाग क्षेत्र में ललित बथवाल पुत्र रंजीत सिंह निवासी  थाना नाचनी हाल निवासी साइना थल थाना बेरीनाग द्वारा अपने मजदूर एवं किराएदारों का सत्यापन न करने पर धारा 83 पुलिस अधिनियम में चालान किया गया चालान होने पर वह  थाना ने आया जहा आकर समन जमा करने पर 5000 नगद का चालान किया गया।

Share This News