बेरीनाग महाविद्यालय के एन्टी-ड्रग सेल के तत्वावधान में इंटर कॉलेज राई आगर में आयोजित हुआ नशा मुक्त अभियान।

एनएचएल नेटवर्क।
बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉo पीo एसo मेहरा के मार्गदर्शन में एंटी ड्रग सेल के तत्वावधान में, राजकीय इंटर कालेज राईआगर में नशामुक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य भगवती प्रसाद पंत द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉo दीपक दुर्गापाल व डॉo ललित रावत द्वारा विद्यार्थियों को नशे से होने वाले दुष्प्रभाव व बचाव के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई, साथ ही सभी प्राध्यापकों, विद्यार्थियों व कर्मचारियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त प्राध्यापक, छात्र/छात्राएं व कर्मचारी उपस्थित रहे।

