बेरीनाग में खुलेगी बंद नालियां और कलमट अधिकारियों ने किया निरीक्षण ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग – मानसून काल को देखते हुए एक बार फिर बेरीनाग नगर की बंद नालियों और कलमटों खोलने की तैयारी हो रही है गुरूवार को एसडीएम आशीष जोशी के निर्देश पर ड्रिगी कालेज मार्ग, जवाहर चौक, शहीद चौक, पुराना बाजार सहित विभिन्न मार्ग में विभागों के द्वारा संयुक्त निरीक्षण अभियान चलाकर कर बंद नालियों और कलमटों को खोलने के चिन्हित किया गया। इस दौरान नगर पालिका से लगातार नालियों की सफाई और बंद नालियों को खोलने के निर्देश दिए गए।इस मौके पर तहसीलदार आशीष रौतेला, अधिशासी अधिकारी भगवती प्रसाद पांडे, एन एच सहायक अभियंता दिनेश रावल,लोनिवि सहायक अभियंता दीपक कोंरगा, अवर अभियन्ता हेम तिवारी, महेश रौतेला, राजस्व उप निरीक्षक संजय रावत, पंकज जोशी सहित आदि मौजूद रहे।विदित है कि पिछले दिनों बारिश में बाजार और ट्रेजरी लाईन में कई घरों में भी पानी घुस गया था।
—————————————–
बरसाती नाला नहीं होने से घरों के लिए खतरा
बेरीनाग। जहां एक और एनएच के द्वारा बंद कलमटों को खोलने की कार्रवाई की जा रही है इन कलमटों ने नीचे पानी के लिए निकासी के लिए बरसाती नाला नही होने के कारण आवासीय घरों में पानी घुस जाता है जिससे मकान को खतरा पैदा हो जाता है व्यापार संघ अध्यक्ष राजेश रावत और सामाजिक कार्यकर्ता प्रकाश बोरा, अर्जुन मेहरा ने पानी निकासी के लिए बरसाती नाला निर्माण करने की मांग की है।जिससे घरों को खतरा ना हो।————————————
एनएच के पास कलमटों की जानकारी नही!
बेरीनाग। नगर के कुछ ही कलमटों को खोलने और चिन्हित किये जाने पर स्थानीय लोगों ने नगर के सभी बंद कलमटों को खोलने की मांग की और नगर में कलमटों की जानकारी मांगी तो एनएच के अधिकारी भी बगले झाकने लगे। एनएच के सहायक अभियंता दिनेश रावल ने बताया कि लोनिवि के द्वारा सड़क हैड ओवर के दौरान कलमटों का कोई नक्शा नहीं दिया गया। जिस कारण कलमटों की सही जानकारी नहीं है इस संदर्भ में कई बार पत्र व्यवहार भी किया जा चुका है।

