क्रिएटिव उत्तराखंड संस्था की ओर से नगर पालिका डीडीहाट और यूथ सोसायटी के सहयोग से छह से आठ जून तक रामलीला मैदान में किताब कौतिक का आयोजन किया जा रहा है।

एनएचएल नेटवर्क।
डीडीहाट । क्रिएटिव उत्तराखंड संस्था की ओर से नगर पालिका डीडीहाट और यूथ सोसायटी के सहयोग से छह से आठ जून तक रामलीला मैदान में किताब कौतिक का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के संयोजक संजू पंत ने बताया कि किताब कौतिक का यह 14 वां संस्करण है। कौतिक में 50 प्रकाशकों की करीब 60 हजार पुस्तकें साहित्य प्रेमियों केअवलोकन और खरीद के लिए उपलब्ध रहेंगी। इसकी थीम पहाड़ में स्वरोजगार रखी गई है। बताया कि इस दौरान साहित्यिक परिचर्चा, प्रसिद्ध लेखकों से सीधी बात, बच्चों के लिए विज्ञान कोना, नेचर वाक, रॉक क्लाइम्बिंग, आमंत्रित कलाकारों की सांस्कृतिक संध्या, हस्तशिल्प स्टॉल आदि कार्यक्रम होंगे।उन्होंने बताया कि एक से पांच जून तक विभिन्न स्कूलों में बाल लेखन कार्यशाला होगी। क्रिएटिव उत्तराखंड के हेम पंत और दयाल पांडे ने बताया कि बच्चों और युवाओं में पढ़ने-लिखने की संस्कृति विकसित करने के उद्देश्य से किताब कौतिक अभियान चलाया जा रहा है। पालिकाध्यक्ष गिरीश चुफाल ने युवाओं से ज्ञानवर्धक अभियान में सहभागिता करने की अपील की है।

