पुलिस बनी ईमानदारी की मिसाल,

एनएचएल नेटवर्क।
गंगोलीहाट कस्बे में राजेन्द्र सिंह धानिक का एटीएम से निकाला गया 1500 रुपया गिरकर कहीं गुम हो गया, जिससे वे काफी चिंतित हो गए। ऐसे कठिन समय में कांस्टेबल विनोद जोशी ने अपनी सतर्कता और ईमानदारी का परिचय देते हुए खोजबीन के दौरान पैसे बरामद कर राजेन्द्र सिंह को लौटा दिए। यह छोटा-सा प्रयास किसी के चेहरे पर बड़ी मुस्कान लाने का कारण बना। पुलिस सिर्फ कानून की रखवाली ही नहीं करती, बल्कि मानवीय मूल्यों की भी मिसाल पेश करती है।

