पुरोहित पंकज पंत ने मंत्रोच्चार के साथ मां महाकाली व भगवान भोलेनाथ का पंचामृत स्नान कराया।

एनएचएल नेटवर्क।
गंगोलीहाट। गंगोलीहाट स्थितविश्व प्रसिद्ध मां श्री हाट कालिका मंदिर में आयोजित ग्यारह दिवसीय महाशिवपुराण ज्ञान यज्ञ का आज हवन यज्ञ का पूर्णाहुति हो गई , नित्य की भांति मुख्य यजमान महाकाली मंदिर के पूर्व अध्यक्ष देव सिंह रावल के हाथों सपत्नीक पुरोहित पंकज पंत के द्वारा मंत्रोच्चार के साथ मां महाकाली व भगवान भोलेनाथ का पंचामृत स्नान कराया। कथा स्थल पर कथा व्यास आचार्य किशोर चन्द्र जोशी व पुरोहित पंकज पंत, दीप पंत व भानु पंत ने मुख्य यजमान से सपत्नीक गणेश पूजा,पूर्वांग कर्म, समस्त ब्राह्मणों का वरण, व्यास पूजन, व्यास पीठ पूजन,पुस्तक पूजन आदि नित्य पूजा कर्म करवाये गये । तथा दोपहर में हवन, गौदान, सैय्यादान, कन्या पूजन, तिलपात्र आदि कर्म कराये गये तथा महानिराजन के बाद ब्रह्म भोज एवम् महाभंडारे का आयोजन हुआ जिसमें नगर क्षेत्र सहित दूर दूर से आए हुए हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर समिति एवं यज्ञ समिति ने यज्ञ के सफल आयोजन के लिए क्षेत्र की जनता व सभी श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया है।

शिवमहापुराण ज्ञान यज्ञ में मुख्यरूप से रावलगांव के युवाओं, बुजुर्गों सहित निकटवर्ती गांवों के लोगों द्वारा कार्य के संपादन में विशेष सहयोग प्रदान किया गया। संपूर्ण यज्ञ काल में माता का दरबार भजन संध्या से सराबोर रहा। यज्ञ समिति द्वारा सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।

