FEATUREDGeneralHealthLatestNewspithoragarhpputtarakhandथल

कटखने बंदरों का हिंसक रवैया जारी,आज एक को काटा, दूसरा घायल हायर सेन्टर रेफर हुआ।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता पूजा कार्की।

थल में कटखने बंदरों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही हैं। क्षेत्र में तीन तरह के बंदरों का झुंड पहुंचा हुआ है। जिन्होंने लोगों के घर से बाहर निकलना दुभर कर रखा हैं।  थल कस्बे की लक्ष्मी देवी मंदिर जाने की तैयारी कर रही थी कि अचानक कटखने बंदर ने हमला कर दिया हो हल्ला करने के बाद भी उनके हाथ में काट दिया, जिनका किसी निजी क्लीनिक में टीटनेस औऱ रेबीज की इंजक्सन लगाया गया। दूसरी घटना आज नए बाजार सहकारी बैंक के पीछे वाले मौहल्ले की हैं जहां प्रियांशु जोशी (19)आज सुबह नौ बजे अपने घर से कुछ दूर पर स्थित स्टैंड पोस्ट पर पानी भरने के लिए गया था कि अचानक कटखने बंदरों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया जान बचाकर भागने के चक्कर में वह असंतुलित होकर गिर कर बुरी तरह घायल हो गया। परिजन उसे निजी वाहन से अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोचर ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे 108 सेवा से जिला मुख्यालय रेफर किया गया हैं। घायल प्रियांशु के सिर पर गहरी चोट लगी है। इन कटखने बंदरों के काटने की बात सामने आई हैं।कटखने बंदरों के हिंसक रवैये थल क्षेत्र में भय का माहौल हैं। ये उत्पाती बंदर बाजार,मंदिर औऱ घरों की छत तक झुंड में रहते हैं।वन विभाग मूक दर्शक बना हुआ हैं.सामाजिक कार्यकर्ता दिनेश चंद्र पाठक ने कहा हैं कि सरकार औऱ वन विभाग शीघ्र इन कटखने बंदरों के हिंसक रवैये पर सख्त कदम उठाकर लोगों को सुरक्षा प्रदान करे औऱ भय से निजात दिलाये।

Share This News