महाविद्यालय में नव प्रवेशित विद्यार्थियों का दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में महाविद्यालय में नव प्रवेशित विद्यार्थियों हेतु दीक्षारम्भ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम इतिहास विभाग के विभाग प्रभारी डॉ. सुनील पंत विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं सह- पाठ्यक्रम गतिविधियों की जानकारी दी एवं महाविद्यालय के प्राध्यापकों से परिचय कराया। इसके उपरांत एन. एन. एस. प्रभारी डॉ. मीनाक्षी गोस्वामी ने राष्ट्रीय सेवा योजना के गतिविधियों एवं पंजीकरण के बारे में नव प्रवेशित विद्यार्थियों से विस्तृत चर्चा की।कार्यक्रम के इसी क्रम में परीक्षा प्रभारी डॉ. पी. एस. मेहरा ने विद्यार्थियों को परीक्षा प्रणाली के बारे में बताया। कैरियर कॉउंसलिंग एंड गाइडेंस सेल के विषय में डॉ. प्रदीप दुर्गापाल, अनुशासन व्यवस्था के विषय में डॉ. रश्मि सेलवाल, छात्रवृत्ति प्रकोष्ठ एवं क्रीड़ा के विषय में डॉ. अश्वनी कुमार, महाविद्यालय पुस्तकालय एवं इ-लर्निंग के विषय में कौशल उप्रेती द्वारा भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया गया। कार्यक्रम के दौरान हिंदी विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. शिवानी कर्नाटक ने कविता पाठ का वाचन कर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। दीक्षारम्भ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रोफेसर पाण्डेय ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों को बताया कि शिक्षा मूल्यों निर्धारण करती है जिसके माध्यम से विद्यार्थियों का सकारात्मक विकास होता है। उन्होंने शिक्षा के साथ-साथ संस्कार को भी महत्वपूर्ण बताया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को महाविद्यालय में सकारात्मक एवं अनुशासनात्मक वातावरण सृजित करने की प्रेरणा दी। आई.क्यू. ए. सी. समन्वयक डॉ. ललित सिंह तथा संगीत विभाग की प्रभारी डॉ. अंजली देवी यादव ने कार्यक्रम में सराहनीय योगदान दिया। कार्यक्रम के अंत में रसायन विज्ञान विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ.बी. एस. बिष्ट ने कार्यक्रम के अध्यक्ष प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय समेत कार्यक्रम के क्रियान्वयन में सराहनीय योगदान देने वाले प्राध्यापकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा कार्यक्रम में उपस्थित समस्त प्रतिभागियों को धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ.लीलाधर मिश्र ने किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक,शिक्षणेत्तर कर्मचारी तथा छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

