पिथौरागढ़ की मुस्लिम महिला बेरीनाग में हिन्दू लड़के को सात वर्षों से रक्षाबंधन पर बांध रही राखी।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग (पिथौरागढ़) देश भर में जहा भाई बहनों को रक्षाबंधन का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहे हैं। इस प्रकार बेरीनाग में सात सालों से मुस्लिम महिला हिन्दू लड़के को राखी बांधती आई है। मुस्लिम महिला मूल रूप से पिथौरागढ़ ढनौडा निसासी है और बेरीनाग में शिक्षिका कुसुम अली पत्रकार कैलाश चन्याल को सात वर्षों से रक्षाबंधन के पर्व पर राखी बांधती है। पत्रकार कैलाश चन्याल ने बताया कि मेरी पहले से ही 6 बहनें हैं जिसमें मूंह बोली बहने 4 है जिसमें से एक बहन मुस्लिम है जो राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्योली में प्रधानाध्यापका कुसुम अली है हर साल रक्षाबंधन के पर्व पर घर पहुंच कर रखीं बांध कर भाईचारे का संदेश देती है । जीवन में सुख, समृद्धि और सद्भाव लेकर आए कामनाएं करती है। यही नहीं पत्रकार कैलाश चन्याल ने बताया कि भिटौली के समय में मुस्लिम बहन कुसुम को हिन्दू रीति-रिवाजों के अनुसार भिटौली भी देता हूं । ऐसे करने से समाज में भाईचारा एकता का सन्देश बताया गया।

