गंगोलीहाट तीन दिवसीय ” कृष्ण जन्माष्टमी” महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
गंगोलीहाट। हाट कला एवम् संस्कृतिक मंच की एक बैठक जो स्थानीय ब्यालपाटा मैदान में आगामी चौदह अगस्त से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय ” कृष्ण जन्माष्टमी” महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। महोत्सव का उद्घाटन 14 अगस्त को होगा, प्रथम दिवस में मेंहदी प्रतियोगिता, ऐपन प्रतियोगिता एवम् दोपहर में स्थानीय विद्यालयों एवम् स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी, रात्रि 8 बजे से स्टार नाइट में कुमाऊं की प्रसिद्ध गायिका माया उपाध्याय एवम् अन्य सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। द्वितीय दिवस 15 अगस्त को दोपहर में स्थानीय विद्यालयों एवम् स्थानीय कलाकारों एवम् ग्रुवअप डांस ( अमित बोरा एंड पार्टी ) द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी। तथा स्टार नाइट में रात्रि 8 बजे से प्रसिद्ध गायिका मीना राणा एवं अन्य सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी, 16 अगस्त को दोपहर 2 बजे से झोड़ा – चांचरी प्रतियोगिता, हनी डांस ग्रुप मुवानी के द्वारा प्रस्तुति दी जाएगी।16 अगस्त को ही प्रातः 11 बजे से स्थानीय हरज्यू मंदिर से नगर के विभिन्न मार्गों में भव्य श्री कृष्ण की झांकी निकाली जाएगी। 16 अगस्त को ही सायं 5 बजे विशेष आकर्षण मटकी फोड़ों प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा। 16 अगस्त को ही रात्रि 8 बजे से स्टार नाइट में फौजी ललित मोहन जोशी एवम् दीपिका राज़ अपने फन का जादू बिखेरेंगे। तथा रात्रि 12 बजे लक्की ड्रॉ कूपन खोले जाएंगे जिसमें प्रथम पुरस्कार स्कूटी द्वितीय पुरस्कार वाशिंग मशीन तृतीय पुरस्कार स्मार्ट टीवी चतुर्थ पुरस्कार मिक्सी सहित दर्जनों सांत्वना पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। महोत्सव समिति द्वारा 17 अगस्त को स्थानीय हरज्यू मंदिर में भजन संध्या एवम् प्रसाद वितरण बताया किया जाएगा, महोत्सव समिति ने सभी भक्तों से उक्त महोत्सव में तन मन धन से सहयोग देकर महोत्सव को सफल बनाए जाने की अपील की है।

