इस जिले में आज सभी स्कूल रहेंगे बंद,आदेश जारी।

एनएचएल नेटवर्क।
देहरादून। भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून और एनडीएमपी (National Disaster Alert Portal) की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन ने 11 अगस्त 2025 को जनपद देहरादून में सभी सरकारी, गैर-सरकारी और निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को एक दिन के लिए बंद रखने का आदेश जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार जिले में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश और कुछ स्थानों पर बहुत ही भारी बारिश के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना है। विशेषकर संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन, खड्ड/नदी-नालों में पानी बढ़ने और अन्य आपदाओं की आशंका जताई गई है।आपदा न्यूनीकरण को ध्यान में रखते हुए कक्षा 01 से 12 तक संचालित सभी शैक्षणिक संस्थानों और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी देहरादून और जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देश दिए गए हैं कि आदेश का पालन सुनिश्चित करें। यह आदेश विद्यालयी छात्र-छात्राओं, विद्यालय प्रबंधन और सभी कर्मचारियों पर समान रूप से लागू होगा।

