संगीता ब्लाक प्रमुख, धीरज बने ज्येष्ठ ब्लाक प्रमुख।

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग में ब्लाक प्रमुख और ज्येष्ठ प्रमुख के लिए मतदान हुआ। जिसमें 37 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान किया। जिससे निर्दलीय ब्लाक प्रमुख संगीता और ज्येष्ठ प्रमुख पद पर धीरज बिष्ट विजयी रहे। कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह 10 बजे से मतदाता शुरू हुआ दोपहर 2 बजे तक सभी क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने मतदान किया।दोपहर बाद 3 बजे से मतगणना शुरू हुई जिसमें भाजपा की ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी निरजा को 15 मत मिले और निर्दलीय संगीता को 22 मत मिले। सगीता 7 मतों से विजय होकर ब्लाक प्रमुख बनीं। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर धीरज बिष्ट को 23 मत मिले और जानकी देवी को 14 मत मिले। धीरज बिष्ट 8 मतों से विजय होकर ज्येष्ठ प्रमुख बने। गौरव अस्वाल पूर्व निर्विरोध चुने गये थे। विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र दिये गये। मौके पर प्रेक्षक सुधीर कुमार, एसडीएम आशीष जोशी, निवार्चन अधिकारी मनोज कुमार भट्ट, सेक्टरविकास अधिकारी ललित मोहन । गोस्वामी, थानाध्यक्ष महेश जोशी नाचनी मंगल सिंह आदि मौजूद रहे। विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने बिजय जश्न मनाया। इस मौके पर भीम कुमार, कृपाल रौतेला, गणेश उपाध्याय चारू पंत, नरेंद्र सिंह, किशन शाह, नीरू काकी सहित आदि मौजूद रहे।

