FEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

बीमारी की रोकथाम, बचाव एवं आम जनमानस को जागरूक करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया।

एनएचएल नेटवर्क।

पिथौरागढ। जिलाधिकारी विनोद गोस्वामी की अध्यक्षता में एविएन इन्फ्लूइंजा के जनपद पिथौरागढ़ के अन्तर्गत बीमारी की रोकथाम, बचाव एवं आम जनमानस को जागरूक करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि जनपद में संचालित प्रत्येक फार्म, दूकानों आदि की नियमित जांच करने, जिले में संचालित प्रत्येक दुकान का प्रतिदिन निरीक्षण करने एवं धारचूला एवं झूलाघाट में नेपाल सीमा से 19 अगस्त तक कोई भी मुर्गी, अण्डा जनपद में आने पर पूरी तरह रोक लगायी जाय। सीमान्त के पशुचिकित्साधिकारी आवागमन पर निगरानी बरतेंगें।

बैठक में डा० दीपक सैनी, मुख्य विकास अधिकारी, , रेखा यादव, पुलिस अधीक्षक, डा० योगेश कुमार शर्मा, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, , मुख्य चिकित्साधिकारी, सहायक नगर आयुक्त सहित जिला पंचायत, लोक निर्माण विभाग आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This News