berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhand

महाविद्यालय मे अभिप्रेरणात्मक व्याख्यान गोष्ठी का हुआ आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क।

बेरीनाग। राजकीय महाविद्यालय में प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय की अध्यक्षता में अभिप्रेरणात्मक व्याख्यान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस व्याख्यान गोष्ठी में मुख्य वक्ता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर बी. एम. पाण्डेय रहे। कार्यक्रम में प्रोफेसर पांडेय ने अपने उद्बोधन में सफलता की परिभाषा को परिभाषित करते हुए मानव जीवन में सफलता के विभिन्न सूत्रों को विद्यार्थियों के समक्ष साझा किया। उन्होंने सफलता प्राप्त करने के लिये लक्ष्य का निर्धारण करना जरुरी बताया तथा स्पष्ट किया कि बिना लक्ष्य निर्धारण के कोई व्यक्ति सफलता प्राप्त नहीं कर सकता है। प्राचार्य ने कई प्रेरणास्पद उद्धरण जैसे सक्सेज इज ए जर्नी, नॉट डेस्टिनेशन, द सीक्रेट ऑफ सक्सेज इज फेलियोर,अपोजिट ऑफ सक्सेस इज नॉट फेलयूर आदि के माध्यम से विद्यार्थियों को अभिप्रेरित किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक तथा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This News