berinagFEATUREDGeneralLatestNewspithoragarhpputtarakhandगंगोलीहाट

कैलाश मानसरोवर यात्रियों का चतुर्थ दल कैलाश मानसरोवर यात्रा के दर्शन कर आज चौकड़ी पहुंचा।

 

एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।

बेरीनाग / गंगोलीहाट। पवित्र श्री कैलाश मानसरोवर यात्रियों का चतुर्थ दल कैलाश मानसरोवर यात्रा के दर्शन कर आज चौकड़ी पहुंचा इस दल में अनेक अलग-अलग राज्यों से कल 48 यात्री है, यात्रियों के द्वारा कहा गया कि कैलाश पर्वत की उन्हें अच्छे दर्शन हुए एवं कुमाऊँ मंडल विकास निगम की व्यवस्थाओं की भी यात्रियों द्वारा सराहना की गई आज पर्यटक आवास विकास चौकड़ी में पर्यटक आवास गृह के कर्मचारियों के साथ-साथ नन्हे मुन्ने बच्चों एवं चौकड़ी की मातृ शक्ति द्वारा अपने पारंपरिक परिधानों में पुष्प वर्षा कर, टीका लगाकर, सांस्कृतिक प्रोग्राम एवं चांचरी लगाकर यात्रियों का स्वागत किया गया, स्वागत करने में निगम कर्मचारी प्रबंधक दीपक पंत दीप पपने, दीप पंत, कपूर सिंह भगवान राम लाल सिंह प्रकाश राम धन सिंह रविंद्र अधिकारी, विमला देवी, के साथ चौकोड़ी की मातृ शक्ति व नन्हे मुन्हें बच्चे शामिल थे। यात्रा दल कल जागेश्वर होते हुई अल्मोड़ा जाएगा।

Share This News