भूगोल विभाग में परिषद का गठन एवं क्विज प्रतियोगिता का आयोजन।
ढ
एनएचएल नेटवर्क संवाददाता।
बेरीनाग। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भूगोल विभाग द्वारा प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के मार्गदर्शन से विभागीय परिषद का गठन किया गया। परिषद में अध्यक्ष भरत सिंह मेहरा अध्यक्ष, अनुष्का उपाध्यक्ष , प्रिया सचिव पूजा भट्ट उपसचिव तथा कशिश कोषाध्यक्ष चुने गए। इसके उपरांत प्रभारी प्राचार्य डॉ. पी.एस. मेहरा के दिशा-निर्देशन में क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी विभाग द्वारा किया गया जिसमें समसामयिकी तथा उत्तराखंड, भारत व विश्व के भूगोल से संबंधित प्रश्न पूछे गए। क्विज प्रतियोगिता में आशीष सिंह प्रथम स्थान, हंसा द्वितीय स्थान तथा ज्योति बिष्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में डॉ रेनू टम्टा, असिस्टेंट प्रोफेसर गणित तथा डॉ गरिमा देव असिस्टेंट प्रोफेसर, समाजशास्त्र ने निर्णायक मंडल में सराहनीय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का संचालन भूगोल विभाग प्रभारी डॉ विनीता टम्टा ने किया। कार्यक्रम में डॉ मीनाक्षी गोस्वामी असिस्टेंट प्रोफेसर भूगोल विभाग ने अपना सराहनीय योगदान दिया।

