FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादून।मौसम

उत्तराखंड में दीपावली के बाद मौसम में बदलाव के संकेत मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट।

एनएचएल नेटवर्क।

देहरादून।मौसम विभाग ने इसको लेकर एक अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, 21 अक्टूबर को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जैसे पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश हो सकती है। वहीं, मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश की संभावना नहीं है। इसके अलावा, 22 अक्टूबर से राज्य के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना भी जताई गई है। मौसम में इस बदलाव को देखते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Share This News