FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandउधमसिंह नगर

रुद्रपुर में श्री श्री काली पूजा महोत्सव के मंच से बंगाली समाज की आवाज़ बुलंद — सुब्रत कुमार विश्वास ने कहा, “आरक्षण की लड़ाई जारी रहेगी।

एनएचएल नेटवर्क।

रुद्रपुर कनकपुर रुद्रपुर क्षेत्र में आयोजित भव्य श्री श्री काली पूजा महोत्सव के अवसर पर समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने मंच से बंगाली समाज के सामाजिक और आर्थिक अधिकारों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए।सुब्रत विश्वास ने अपने संबोधन में कहा कि रुद्रपुर सिडकुल में स्थानीय लोगों को रोजगार में प्राथमिकता दी जाए और अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी किया जाए, ताकि स्थानीय युवाओं को स्थायी आजीविका मिल सके। उन्होंने प्रशासन और औद्योगिक इकाइयों से आग्रह किया कि वे स्थानीय हितों को प्राथमिकता दें।बंगाली समाज के आरक्षण के मुद्दे पर बोलते हुए सुब्रत विश्वास ने दृढ़ स्वर में कहा कि जब तक बंगाली समाज को समान अधिकार और आरक्षण नहीं मिलता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि बंगाली समाज लंबे समय से इस अधिकार की प्रतीक्षा कर रहा है और अब समय है कि सरकार इस मुद्दे को गंभीरता से लेकर समाधान निकाले।कार्यक्रम के अंत में सुब्रत विश्वास ने श्री श्री काली पूजा समिति के सभी पदाधिकारियों और आयोजकों का आभार व्यक्त किया और समाज में एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक जागरूकता के लिए उनकी सराहना की।इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालु और समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम में श्रद्धा और सामाजिक एकजुटता का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। श्री श्री काली पूजा में उपस्थित रहे पार्षद प्रत्याशी अभिमन्यु साना, समाजसेवी सुब्रत कुमार विश्वास, पूर्व क्षेत्र पंचायत अध्यक्ष कौशल विश्वास, समाजसेवी विक्की विश्वास, श्रीनिवास सरकार, रोहित मंडल, इंद्रपाल प्रजापति, संजय गंगवार, गुरप्रीत सिंह आदि लोग अतिथि के रूप की में उपस्थित रहे ।

Share This News