महाविद्यालय में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।
एनएचएल नेटवर्क।
मुनस्यारी महाविद्यालय में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित किए जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में महाविद्यालय के संरक्षक एवं प्राचार्य प्रो० हितेश कुमार जोशी की अध्यक्षता एवं IQAC प्रभारी डॉ० रिफाकत अली के संयोजन में सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । सांस्कृतिक कार्यक्रम में महाविद्यालय के छात्र – छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कुमारी अनिता, द्वितीय स्थान पर खुशमिता आर्या, तृतीय स्थान पर खुशबू कोरंगा रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हिंदी विभाग की विभाग प्रभारी एवं सांस्कृतिक समिति की समन्वयक डॉ० रितु एवं डॉ० पुष्पा कालाकोटी द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० प्रशांत जोशी द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार के समस्त प्राध्यापकगण दुर्गेश कुमार शुक्ला, डॉ० रिफाकत अली, डॉ० राहुल पाण्डेय, चंद्र प्रकाश आर्य, अमित कुमार टम्टा, निधि मारोठिया, डॉ० पुष्पा कालाकोटी, डॉ० राजेंद्र सिंह, डॉ० मनीषा पाण्डेय, डॉ० प्रेमा पाण्डेय, डॉ० दिनेश चंद पाण्डेय, गणेश फर्स्वाण, कैलाश देवली, कृष्णा सिंह, हेमा पंचपाल, धर्मेंद्र नितवाल, लक्ष्मण बिष्ट, त्रिलोक राम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


