मुवानी में हुई महापंचायत, आठ सूत्रीय मांगों को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन में जनता ने बेहद आक्रोश व्यक्त किया।

एनएचएल नेटवर्क।
मुवानी। रामगंगा घाटी के अनेक गाँव के लोगो ने सामूहिक तौर पर घाटी के केंद्र बिंदु मुवानी में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर सरकार के ख़िलाफ़ जम कर नारेबाजी की।
सड़क, मोटर व पैदल पुल की माँग को ले कर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कनालीछीना द्वारा आयोजित एक दिवसीय धरना प्रदर्शन की अगुवाई गंगोलीहाट विधानसभा के पूर्व विधायक प्रत्याशी और पूर्व दर्जा राज्य मंत्री खजान गुड्डू ने की।

रावलखेत से एकलवागड़ा, पनौली, जालडी, अंगड़ियागड़ा, बैंगनगड़ा, पिलखी होते हुए मायल तक सड़क मार्ग का निर्माण, चौड़मन्या से मुसगाँव होते हुए नैनी-केदारेश्वर तक सड़क मार्ग का निर्माण, रूनाथल से गंगोरा, पीपलतड़, बरला, गुरना होते हुए मायल तक सड़क मार्ग का निर्माण, रैतोली से गुरना रजवार होते हुए मायल तक सड़क मार्ग का निर्माण, मायल-रमतड़ (मुवानी) में प्रस्तावित मोटर पुल का अतिशीघ्र निर्माण, केदारेश्वर-कमतोली में मोटर पुल का निर्माण, पीपलतड़-मुवानी में मोटर पुल का निर्माण, गंगोरा-डिगौटी में झूलापुल का निर्माण इन आठ सूत्रीय मांगों को ले कर आयोजित धरना प्रदर्शन में जनता ने बेहद आक्रोश व्यक्त किया और सरकार को घेरा ।

