FEATUREDGeneralLatestNewspputtarakhandदेहरादून।मौसम

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में आज 19 जनवरी सोमवार और कल 20 जनवरी मंगलवार को मौसम का मिजाज शुष्क रहने की संभावना।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में आज 19 जनवरी सोमवार और कल 20 जनवरी मंगलवार को मौसम का मिजाज शुष्क रहने की संभावना

एनएचएल नेटवर्क। 

देहरादून। उत्तराखंड में इन दिनों सुबह- शाम कड़ाके की ठंड जबकि दिन में धूप खिलने से राहत है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी साप्ताहिक पूर्वानुमान के मुताबिक इस सप्ताह के प्रारंभ में दो दिन राज्य में मौसम इसी तरह सामान्य बना रहेगा। जबकि सप्ताह के अंत में प्रदेश भर में मौसम का मिजाज बदलने के साथ ही पहाड़ से मैदान तक बूंदाबांदी और ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है।

साप्ताहिक मौसम पूर्वानुमान उत्तराखंड
मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा जारी मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में आज 19 जनवरी सोमवार और कल 20 जनवरी मंगलवार को मौसम का मिजाज शुष्क रहने की संभावना है। दो दिन प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश और बर्फबारी के आसार नहीं हैं। मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं सुबह और शाम हल्के से मध्यम कोहरा छाया रह सकता है। राहत की बात है कि घने कोहरे और कोल्ड डे को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 21 और 22 जनवरी को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी ,चमोली, रुद्रप्रयाग ,बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है। बर्फबारी 3400 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने की संभावना है। प्रदेश के अन्य जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा।

23, 24और 25 जनवरी को पहाड़ से मैदान तक बदला रहेगा मौसम , बूंदाबांदी संग बर्फबारी की संभावना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 23 और 24 जनवरी को पहाड़ से लेकर मैदान तक हल्की बूंदाबांदी और ऊंची चोटियों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 23 और 24 जनवरी को उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ जनपदों के अनेक स्थानों में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी की संभावना है। बर्फबारी 3000 मीटर व उससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में होने की संभावना है। राज्य के शेष जनपदों के कुछ स्थानों तथा मैदानी जनपदों में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि अन्य पर्वतीय जनपदों की ऊंची चोटियों में भी हल्की बर्फबारी की संभावना जताई गई है।

Share This News