स्ट्रेस मैनेजमेंट एवं मेंटल हेल्थ पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन।

एनएचएल नेटवर्क📡

बेरीनाग।राजकीय स्नाकोत्तर महाविद्यालय  में प्राचार्य प्रोफेसर बी.एम. पाण्डेय के दिशा-निर्देशन में वनस्पति विज्ञान विभाग द्वारा ग्रामीण मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम नमन मुनस्यारी के तत्वाधान में महाविद्यालय के विद्यार्थियों हेतु मानसिक स्वास्थ्य विषय पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें छात्र-छात्राओं को स्वस्थ मस्तिष्क के बारे में बताया गया। व्यक्ति एवं समाज के विकास हेतु स्वस्थ मस्तिष्क की आवश्यकता को अनिवार्य बताते हुए नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंसेज (NIMHANS), की योगा ट्रेनर डॉ आराध्या विरादर ने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति मानसिक एवं शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने हेतु प्रत्येक दिन योग एवं व्यायाम करना आवश्यक है। व्यायाम करने से शरीर को स्वस्थ रखने वाले हार्मोन का स्तर बढ़ता है जिससे मन खुश रहता और तनाव मुक्त मस्तिष्क शरीर को स्वस्थ रखता है। एम्स ऋषिकेश के क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ अनुभव एवं डॉ शुभम भट्ट ने कॉलेज विद्यार्थियों को स्ट्रेस मैनेजमेंट पर जानकारी दी। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों में अवसाद के स्तर को मापने हेतु प्रश्नावली वितरित की गई। तथा विद्यार्थियों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी शंकाओं को मौके पर निवारण किया गया। चिकित्सकों द्वारा छात्र-छात्राओं को मेंटल हेल्थ के बारे में जागरूक करते हुए कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। कार्यक्रम के अंत में विभाग प्रभारी डॉ जे एन पंत ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया । डॉ बीना लोहिया और डॉ अश्विनी कुमार के द्वारा कार्यक्रम का संचालन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के कला एवं विज्ञान संकाय के प्राध्यापक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Share This News